विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 17 फरवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 17 फरवरी

अपने पैरोें पर चलने लगे निःशक्तजन 

vidisha news
जिला मुख्यालय पर दिसम्बर माह में तीन दिवसीय पोलियो करेक्टिव सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया था। विशाखापट्टनम के विश्व विख्यात चिकित्सक डाॅ आदिनारायण राव और उनकी टीम के द्वारा जिले के चिन्हांकित किए गए 62 निःशक्तजनों का सफल आपरेशन किया गया था। लगभग दो माह के उपरांत इन निःशक्तजनों के प्लास्टर काटने का कार्य आज शुक्रवार को चिकित्सकों द्वारा बडजात्या स्कूल प्रागंण में किया गया था। कलेक्टर श्री अनिल सुचारी के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री दीपक आर्य, अपर कलेक्टर श्री एचपी वर्मा ने संयुक्त रूप से आज बडजात्या स्कूल में पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और आपरेशन से लाभांवितों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित किया। कलेक्टर श्री सुचारी ने मौके पर लाभांवित होने वालों को अपने सामने चलने फिरने हेतु कहा और बच्चों ने चल फिर कर बताया। ग्राम ताजखजूरी की चार वर्षीय अंश दोनो पैर से चलने में असमर्थ था वह भी आज अपने माता पिता के साथ प्लास्टर कटवाने हेतु आया हुआ था। चिकित्सकों द्वारा प्लास्टर काटने की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान कलेक्टर श्री सुचारी ने कक्ष में प्रवेश कर चर्चा की और बच्चे को चलने फिरने को कहा। बच्चे ने बिना सहारे के चल फिर कर बताया और कलेक्टर साहब से हाथ मिलाया। कलेक्टर श्री सुचारी ने बच्चों के मां बाप से कहा कि वे फिजियोथैरेपी चिकित्सक द्वारा जो अभ्यास बताए जा रहे है उसका नियमित एक्सरसाइज कराएं। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अविलम्ब चिकित्सक से सम्पर्क करेें। प्लास्टर कटवाकर अपने पैरो पर चलते हुए स्कूल प्रागंण से बाहर निकल रही सात वर्षीय रजनी सेन से भी कलेक्टर श्री सुचारी ने चर्चा की। गंजबासौदा के पड़रिया संग्राम की रहने वाली कुमारी रजनी सेन ने बताया कि मुझे नया जीवन मिला है। अब मैं आसानी से स्कूल आया जाया करूंगी। अब मुझे चलने के लिए किसी के सहारे की आवश्यकता नही है। बच्ची के मां-बाप ने चिकित्सकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे बच्ची की जिन्दगी संवर गई है। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री भूपेश गुप्ता ने बताया कि दिसम्बर माह की 14 से 16 तारीख के दरम्यिान पोलियो करेक्टिव शिविर हुआ था जिसमें चिन्हिंत 62 निःशक्तजनों का आपरेशन हुआ था। वे सभी पूर्ण स्वस्थ है और अपने दैनिक कार्य  एवं आवागमन स्वंय कर सकेंगे। 


डिजीटल इंडिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

vidisha news
डिजीटल इंडिया की प्रगति और कार्यप्रणाली पर आधारित रथ को आज कलेक्टर श्री अनिल सुचारी, जिला पंचायत सीईओ श्री दीपक आर्य ने संयुक्त रूप से कलेक्टेªट प्रागंण में रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भारत सरकार के डिजीटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत आॅन लाइन शासकीय सेवाओं के प्रचार प्रसार हेतु तैयार किया गया रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर आमजनों को डिजीटल इंडिया और आॅन लाइन शासकीय सेवाओं के बारे में जागरूक करेगा। उक्त प्रचार रथ 25 फरवरी तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। कैंपेन प्लान के तहत लटेरी जनपद पंचायत में 18 को आनंदपुर एवं मुरवास ग्राम पंचायत में, बीस को सिरोेंज की गरेंठा एवं चाठौली पंचायत में, 21 को कुरवाई की सीहोरा एवं कुरवाई पंचायत में, 22 को बासौदा की बघरू एवं कुल्हार पंचायत में, 23 को नटेरन की सेऊ ओर आमखेडासूखा में तथा 25 फरवरी को विदिशा जनपद पंचायत की तमोरिया और विदिशा में भ्रमण करेगा। भ्रमण रूट में पड़ने वाले गांवो में भी डिजीटल इंडिया का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

रोगी कल्याण समिति की बैठक आज

जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक 18 फरवरी को आयोजित की गई है। उक्त बैठक जिला पंचायत में दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी। 

रेत खदानों का ई-आक्शन एक मार्च को

विदिशा जिले की रेत खदाने वित्तीय वर्ष 2017 के लिए ई-आक्शन कार्यवाही एक मार्च को कलेक्टेªट में प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है कि जानकारी देते हुए जिला खनिज अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि विक्षेपित राशि (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी की सायं पांच बजे तक का समय नियत किया गया है। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिले की बेवसाइट अथवा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) विदिशा से कार्यालयीन दिवसों अवधि में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। 

भंाग एवं भांगघोंटा ठेका नीलामी 22 को

विदिशा जिले की भांग एवं भांगघोंटा दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए नीलामी अथवा टेण्डर प्रक्रिया 22 फरवरी की प्रातः 11 बजे से कलेक्टेªट प्रागंण मेें आयोजित की गई है। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय में कार्यालयीन दिवसों अवधि में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: