विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 24 फरवरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 24 फरवरी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान आज विदिशा आएंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान शनिवार 25 फरवरी को विदिशा आएंगे और जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सत्कार अधिकारी एवं एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी सायं 4.45 बजे हेलीकाप्टर से विदिशा आएंगे और सायं पांच बजे विदेश मंत्रालय भारत सरकार पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभांरभ कार्यक्रम जो जालोरी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् सिटी सेन्टर के पास स्थित पोस्ट आफिस में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लोकार्पण कर अवलोकन करेंगे।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सायं छह बजे प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जी यहां प्रेस क्लब के जीर्णोद्वार उपरांत कराए गए कार्यो का लोकार्पण करेंगे। 


दिशा की बैठक आज

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार 25 फरवरी को आयोजित की गई है। सांसद सागर श्री लक्ष्मीनारायण यादव की अध्यक्षता में आहूत यह बैठक जिला पंचायत के सभागार कक्ष में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। 

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर सम्पन्न, ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभांवित किया गया

vidisha news
सिरोंज विकासखण्ड के ग्राम देवपुर में शुक्रवार को जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर देवपुर में मेले मंे शामिल आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी विभागों के अधिकारियों द्वारा दी गई। स्थानीय विधायक श्री गोवर्धन उपाध्याय ने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु इस प्रकार के आयोजन को उन्होंने अतिमहत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए योजनाएं चल रही है जानकारी प्राप्त कर हम उनका लाभ प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि वे अपने दायित्वोें का पूर्ण ईमानदारी से पालन कर गरीबों के उत्थान हेतु क्रियान्वित योजनाओ का उन्हें अविलम्ब लाभ दिलाए। सिरोंज जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बघेल ने कहा कि आमजनों को धार्मिक लाभ के साथ-साथ शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन गरीब तबको को लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि बतलाई गई योजनाओं की जानकारी के अनुसार हम अपने लिए एवं अन्य के लिए कौन सी योजना से लाभ उठा सकते है से अवगत होकर लाभ प्राप्ति के प्रयास करें। कलेक्टर श्री अनिल सुचारी ने लोक कल्याण शिविर आयोजन के उद्वेश्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के निदान हेतु इधर-उधर ना भटके। उनकी समस्याएं गांव में ही हल हो और उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर उनसे लाभांवित कराना है। उन्होंने जन-जन तक शिविर के उद्वेश्यों को पहुंचाने की प्रेरणा आमजनों को दी। कलेक्टर श्री सुचारी ने अधिकारियों से कहा कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां पदस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को और अधिक विशेष ध्यान देना होगा ताकि आमजन अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण हेतु दोहरे भटकाव से बचें। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहें। इसके लिए पुलिस अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि कही भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना हो तो अविलम्ब पुलिस को सूचित करने में सहयोग करें। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं पर आधारित साहित्य आगे आएं लाभ उठाएं प्रमुख रूप से वितरित की गई।

हितग्राही लाभांवित
जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में अतिथियों द्वारा मौके पर 50 हितग्राहियों को सामग्री, उपकरण और अधिकार पत्र प्रदाय किए गए। 

निराकरण
एसडीएम श्री बृजेश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में 131 समस्यायुक्त आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से मौके पर 65 का निराकरण किया गया है। शेष लंबित आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। शिविर स्थल पर जनपद उपाध्यक्ष श्री भैरो सिंह कुर्मी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: