पंजाब में सुबह आठ बजे मतदान शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

पंजाब में सुबह आठ बजे मतदान शुरू

चंडीगढ़ 04 फरवरी पंजाब विधानसभा के लिये हो रहे चुनाव में अाज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हो गया। राज्य में मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी है। इसके लिये अर्धसैनिक बलों की 200 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं । पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों के चुनाव तथा अमृतसर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिये भी मतदान हो रहा है।  मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद हो रहे इस पहले चुनाव में 1.98 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे । चुनाव के लिए 1,145 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 81 महिलाएं हैं और एक किन्नर (ट्रांसजेंडर) प्रत्याशी शामिल है। राज्य के 1,98,79,069 मतदाताओं में से 93,75,546 महिलाएं और 415 ट्रांसजेंडर हैं। जिनमें से युवा मतदाताओं की संख्या एक करोड़ दो लाख 44 हजार 410 है जो 50 फीसदी से ज्यादा है। कुल मतदाताअों का 64 फीसदी मतदाता ग्रामीण क्षेत्र में है इनकी संख्या एक करोड़ 33 लाख 42 हजार 926 है जबकि 65 लाख 36 हजार 143 शहरी मतदाता हैं। राज्य में 22,615 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 83 विधानसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी के हैं जबकि 34 आरक्षित हैं। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल(शिअद)- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

कोई टिप्पणी नहीं: