पाकिस्तान दरगाह हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

पाकिस्तान दरगाह हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हुई

wailing-anger-at-sufi-shrine-in-pakistan-after-bomber-kills-77
सेहवान शरीफ (पाकिस्तान), 17 फरवरी, पाकिस्तान में सिंध प्रांत के सेहवान शरीफ की लाल शाहबाज कलंदर दरगाह में हुए आत्मघाती बम हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गयी है। इसके अलावा कल हुए इस हमले में 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक क्षेत्रीय गुट ने ली है। लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह में सफेद मार्बल से बने फर्श पर अभी खून के धब्बों के निशान हैं। इस हमले में मारे गए लोगों की चप्पलों और जूतों का ढेर लग गया है। दरगाह के बाहर आज सुबह से ही लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग पुलिस पर दरगाह को बचाने में नाकामयाब रहने का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना से दुखी स्थानीय निवासी अली हुसैन ने रायटर को बताया कि स्थानीय सूफी संतों ने लाहौर के पूर्वी शहर में हुए हमले के बाद पुलिस से दरगाह की सुरक्षा की मांग की थी लेकिन इस पर स्थानीय पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शब्बीर सत्तार ने बताया कि इस आत्मघाती हमले को एक व्यक्ति ने अंजाम दिया जो भीड़भाड़ वाली इस दरगाह में घुस गया और वहां जाकर उसने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। उन्होंने कहा,“इस हमले में कम से कम 77 लोगों की मौत हुई और 150 से अधिक लोग जख्मी हैं तथा मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।” चिकित्सा सुविधाओं को मुहैया कराने वाले संगठन इदी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमले से प्रतीत होता है कि हमला दरगाह में महिलाओं वाले क्षेत्र को निशाना बना कर किया गया था। इस भाग में 30 बच्चों समेत कई महिलाओं की मौत हुयी है। आईएस से संबद्ध अमाक न्यूज एजेंसी के हवाले से जारी बयान के अनुसार आतंकवादी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

कोई टिप्पणी नहीं: