बलात्कार मामले में प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो: सुप्रीम कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

बलात्कार मामले में प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो: सुप्रीम कोर्ट

rape-case-sc-orders-filing-on-fir-against-prajapati
नयी दिल्ली 17 फरवरी, उच्चतम न्यायालय ने बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न के एक मामले में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार गायत्री प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आज आदेश दिया। शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस को आदेश दिया कि वह प्रजापति के खिलाफ सामूहिक बलात्कार,छेड़छाड़ और महिलाओं के शोषण को लेकर मुकदमा दर्ज करे और आठ सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट पेश करे। उत्‍तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान न्यायालय के इस आदेश से सपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रजापति इस समय अखिलेश कैबिनेट में परिवहन मंत्री हैं। पैंतीस वर्षीया पीड़ित महिला ने प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न होने पर शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उसका कहना था कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और उसकी बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया गया। पीडि़त महिला ने शिकायत में कहा था कि वह प्रजापति से करीब तीन साल पहले मिली थी। महिला का आरोप है कि मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला ने घटना की तस्वीरें लेने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना है कि प्रजापति और उसके साथियों ने कई बार उसका सामूहिक बलात्कार किया। प्रजापति प्रदेश में अवैध खनन के आरोपों से भी घिरे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: