कानपुर,16 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव ने आज यहां कहा कि हम रेडियो से मन की बात कर जनता को नहीं बहलाते बल्कि जनता के विकास के लिए काम करते हैं। घण्टाघर चौराहे पर एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की लोगों से अपील की। दूसरी बार कानपुर आईं डिंपल यादव ने कहा “आपके भईया (अखिलेश) आप लोगों की तरक्की के लिए बराबर काम कर रहें हैं और आप दोबारा मौका दिया तो तरक्की की रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झूठे वादे करते हैं और जनता को बहलाने के लिए रेडियो से मन की बात करते हैं जबकि श्री यादव ने पूरे मन से प्रदेश के लिए काम किया है। हर वर्ग के गरीब लोगों के उत्थान के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ उन तक पहुंचाया गया है जबकि केन्द्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है और लच्छेदार बातों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती है। कन्नौज की सांसद ने कहा कि ढ़ाई साल से अधिक समय बीतने के बाद केन्द्र सरकार ने जनता के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उसे राहत मिली हो। विदेशों से काला धन लाने का ढिंढ़ोरा पीटने और नोटबंदी के नाम पर गरीब और जरूरतमंदों को लाइन में लगाने का काम किया जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पडी।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती को बुआ जी कहते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसा काम किया है कि प्रदेशवासी उन्हें पत्थरों वाली सरकार कहने लगे हैं। ऐसे में सावधान रहें और अपने भईया के लिए गठबंधन के प्रत्याशियों की अपने वोट के माध्यम से मदद जरूर करें।
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017
हम मन की बात नहीं करते बल्कि मन लगाकर करते हैं काम : डिंपल यादव
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें