राहुल बाबा ढाई साल के हिसाब लेने के पहले 60 साल का दें हिसाब : अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

राहुल बाबा ढाई साल के हिसाब लेने के पहले 60 साल का दें हिसाब : अमित शाह

rahul-have-no-rights-to-ask-answer-mit-shah
अमेठी,16 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल बाबा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ढाई साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने से पहले उन्हें कांग्रेस के पिछले साठ सालों का हिसाब देना चाहिए। भाजपा के स्टार प्रचारक श्री शाह ने अमेठी के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा,“ राहुल बाबा आपको यह पता होना चाहिए कि 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव हो रहा है। वर्ष 2019 में जब लोकसभा का चुनाव होगा तब श्री मोदी देश की जनता को पाई पाई का हिसाब देंगे।” उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठजोड को बेमेल बताते हुए कहा यह दो शहजादो का मेल है न कि विचारधारा का, इससे प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के साथ गठबंधन कर यह साबित कर दिया कि वह चुनाव हार रहे है। प्रदेश में अगर उनका काम बोलता है तो गठबन्धन करने की नौबत ही नहीं आती। पश्चिम से भाजपा के पक्ष में चली लहर जैसे जैसे पूरब की तरफ बढ़ रही है उसमें और तीव्रता बढती जा रही है। श्री शाह ने कहा कि दस साल की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के काले कारनामो को देश की जनता ने देखा है जब 12 लाख करोड रुपये का घोटाला किया था। कांग्रेस के कारनामो से तंग आकर ही जनता ने केन्द्र में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया था । उत्तर प्रदेश की जनता दो शहजादो के कारनामो से तंग आकर प्रदेश में कमल खिलाने जा रही है और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। श्री शाह के मंच से अमेठी से भाजपा की प्रत्याशी रानी गरिमा सिंह ने अवधी भाषा में संक्षिप्त संबोधन में कहा कि ‘‘21 साल से हम न्याय बिना भटकत बाटी, हमका कतहू से न्याय न मिला अबकी बार भाजपा हमका टिकट देहे बा और तोहरे सबके हाथे में हमका न्याय देय के शक्ति बा, हमरे अचरा में 27 तारीख का इतना कमल का फूल डाय देत जा कि हमका न्याय मिल जाय।”

कोई टिप्पणी नहीं: