860 करोड रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

860 करोड रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी

860-crores-of-defense-deals-approved
नयी दिल्ली.03 अप्रैल, सरकार ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए अतिरिक्त बराक मिसाइलों की खरीद सहित 860 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री अरूण जेटली की अध्यक्षता में आज यहां हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले श्री जेटली ने पहली बार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। रक्षा सूत्रों के अनुसार बैठक में समुद्री सुरंग रोधी उपकरणों और समुद्र में तापमान का पता लगाने वाली प्रणाली की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: