अखिलेश भी महागठबंधन के लिए तैयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

अखिलेश भी महागठबंधन के लिए तैयार

akhilesh-is-also-ready-for-grand-alliance
लखनऊ, 15 अप्रैल, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि गैर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) दलों के किसी भी महागठबंधन में शामिल होने के लिए सपा तैयार है, पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरूआत करने के अवसर पर श्री यादव ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि आने वाले समय में भाजपा के खिलाफ जो भी गठबंधन बनेगा सपा उसमें पूरी भूमिका निभायेगी, क्योंकि लोकसभा के अगले चुनाव की मुख्य लडाई उत्तर प्रदेश से ही होगी। इस राज्य में लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि हाल ही में अपने दिल्ली दौरे के दौरान उनहोंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने भी कल गैर भाजपा दलों का गठबंधन बनाने की जरूरत बतायी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: