मधुबनी : आँधी और तूफान से जिले में भारी तबाही, दर्जनों हुए बेघर ॥ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 अप्रैल 2017

मधुबनी : आँधी और तूफान से जिले में भारी तबाही, दर्जनों हुए बेघर ॥

liveaaryaavart dot com
मधुबनी (दिनेश सिंह) आधी रात को आई तेज आँधी - तूफान और ओले के साथ मूसलाधार बारिश से जिले में भारी तबाही हुई है । जहाँ कइयों के घर से छप्पर उर गये तो कई पेड़ जड़ से उखड़ गये । इस आँधी - तूफान से कई दर्जन परिवार बेघर हो गये । किसानों के अनुसार तेज आँधी - तूफान एवं मूसलाधार बारीश से किसानो का भी भारी नुकसान हुआ है । खेत खलिहान में रखे गेहूँ के फसल का नुकसान हुआ , तो वहीँ मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने से आम और लीची भी बर्बाद हो गया है । मालूम हो की तेज आँधी के कारण मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से कहीँ - कहीँ यातायात में भी रूकावटे आई है । वैसे प्रशासन के त्वरित कार्यवाई से यातायात समान्य हो गया है ॥ 

कोई टिप्पणी नहीं: