झारखंड में कई नवजात के शव मिले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

झारखंड में कई नवजात के शव मिले

jharkhand map
देवघर 25 अप्रैल, झारखंड में देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरथर इलाके से बड़ी संख्या में नवजात के शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है।  आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहनपुर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, उपायुक्त के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम भी उक्त स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बरामद किये गये सभी शवों का पोस्टमार्टम होगा, इसके बाद उनकी डीएनए सैंपलिंग भी की जायेगी। सूत्रों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से डुमरथर के अलग-अलग इलाके में कई नवजात के शव मिले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: