दिल्ली से अलवर सिर्फ 104 मिनट में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 अप्रैल 2017

दिल्ली से अलवर सिर्फ 104 मिनट में

delhi-alwar-104-minutes
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल, दिल्ली के कश्मीरी गेट से राजस्थान की ऐतिहासिक अलवर सिटी तक का सफर आने वाले कुछ वर्षों में वातानुकूलित वातावरण में और आरामदायक कुर्सियों पर बैठकर रैपिड रेल ट्रांजिट गलियारे से 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन के जरिए मात्र 104 मिनट में पूरा हो सकेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन बोर्ड ने दिल्ली को आसपास के आठ शहरों से बेहतर और सुगम आवागमन करने के लिए आठ रैपिड रेल ट्रांजिट गलियारे बनाने की योजना बनाई है। इनमें दिल्ली- अलवर के अलावा अन्य रैपिड रेल ट्रांजिट परियोजनाओं में दिल्ली - बड़ौत, दिल्ली - हापुड, दिल्ली - खुर्जा, दिल्ली - पलवल, दिल्ली - रोहतक, दिल्ली - मेरठ और दिल्ली - पानीपत रैपिड रेल गलियारे शामिल हैं। दिल्ली- रिवाडी- अलवर रैपिड रेल ट्रांजिट परियोजना की कुल लागत 37 हजार 539 करोड़ रुपए होगी और इसके तहत 180 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जाएगी। इससे दिल्ली से अलवर तक की दूरी 104 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इस मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की जरुरत नहीं होगी। इसका कुछ हिस्सा भूमिगत और कुछ हिस्सा भूमि से ऊपर खंबों पर होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: