गुवाहाटी 29 अप्रैल, सत्तारूढ़ भाजपा की महिला विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी को आज गिरफ्तार किया गया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनिल कुमार झा ने कहा कि 23वीं असम पुलिस बटालियन में पदस्थापित सहायक कमांडेंट अंजन बोरा को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई। बोरा ने अपने फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की महिला विधायक सचिवालय परिसर के अपने कार्यालय में देह व्यवसाय करती हैं। उन्होंने विधायक का उपनाम लेकर उनकी तरफ इशारा किया था। असम विधानसभा में भाजपा की केवल दो महिला विधायक हैं। इसके बाद भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई और असम पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बोरा सोशल मीडिया पर इस तरह के विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए मशहूर हैं। अधिकारी ने कुछ वर्ष पहले फेसबुक पर एक विवादास्पद पोस्ट डाला था जिस कारण कुछ समय के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
शनिवार, 29 अप्रैल 2017
भाजपा महिला विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला डीएसपी गिरफ्तार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें