पूर्व केन्द्रीयमंत्री अखिलेश दास का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 12 अप्रैल 2017

पूर्व केन्द्रीयमंत्री अखिलेश दास का निधन

former-union-minister-akhilesh-das-gupta-passes-away
लखनऊ 12 अप्रैल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अखिलेश दास का आज यहां दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। करीब 56 वर्षीय श्री दास के परिवार में एक पुत्र और पत्नी है। डा़ मनमोहन सिंह सरकार में इस्पात राज्यमंत्री रहे श्री दास लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं। श्री दास ने वर्ष 2013 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन राज्य विधानसभा चुनाव के पहले वह कांग्रेस में लौट आये थे। श्री दास को समाज सेवा में गहरा लगाव था। लखनऊ में उन्होंने नि:शुल्क एम्बुलेंस चलवा रखी थीं और जगह-जगह जल प्याऊ लगवाना उनकी आदत में शुमार था। वह कई शिक्षण संस्थाओं के संचालक थे।

कोई टिप्पणी नहीं: