नयी दिल्ली 06 अप्रैल, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देश के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले रण बांकुरों को आज वीरता पदकों से सम्मानित किया, राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा सम्मान समारोह के दूसरे चरण में एक कीर्ति चक्र , 13 शौर्य चक्र , 15 परम विशिष्ट सेवा पदक और दो उत्तम युद्ध सेवा पदक प्रदान किये गये। गोरखा रायफल के लांस हवलदार प्रेम बहादुर रेश्मी मगर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। तेरह शौर्य चक्रों में से चार मरणोपरांत दिये गये हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के हैड कांस्टेबल संजवान सिंह , राष्ट्रीय रायफल के नायब सुबेदार के वी सुब्बा रेडडी , एनएसजी के लेफि्टनेंट कर्नल निरंजन ई के और राष्ट्रीय रायफल के नायक गावडे पांडुरंग महादेव को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
गुरुवार, 6 अप्रैल 2017
राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कार प्रदान किये
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें