वाडा डोपिंग तालिका में लगातार तीसरे साल भारत तीसरे स्थान पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

वाडा डोपिंग तालिका में लगातार तीसरे साल भारत तीसरे स्थान पर

india-3rd-in-wada-doping-list
नयी दिल्ली, चार अप्रैल , भारत का भले ही खेल जगत में बहुत बड़ा स्थान नहीं है लेकिन अगर डोपिंग के उल्लंघन की बात करें तो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी : वाडा : की 2015 के लिये जारी रिपोर्ट में वह तीसरे स्थान पर है। देश के कुल 117 खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाईयों के सेवन का दोषी पाया गया और यह लगातार तीसरा अवसर है जबकि भारत डोपिंग उल्लंघन के लिये शीर्ष तीन में शामिल है। वाडा ने डोपिंग उल्लंघन के लिये जो तालिका जारी की है उसमें भारत से आगे रूस : 176 मामले : और इटली : 129 मामले : शामिल हैं। भारत इससे पहले 2013 और 2014 में भी इस सूची में तीसरे स्थान पर था। भारतीयों के डोपिंग उल्लंघन के सभी मामले मूत्र के नमूनों से पता चले थे। डोप उल्लंघन वर्ष 2015 के दौरान किये गये और वाडा ने विभिन्न मान्यता प्राप्त डोपिंग रोधी संस्थाओं द्वारा इस साल 31 जनवरी तक विश्लेषणात्मक निष्कषरें और प्रतिबंधों की जानकारी एकत्रित करने के बाद यह सूची जारी की। वाडा की संशोधित संहिता के तहत डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आंकड़ों का पहली और 2013 के बाद इस तरह की तीसरी रिपोर्ट है। भारत के लिये यह चिंता का विषय है कि इन तीन वषरें के दौरान डोप में पकड़े जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन के लिये भारत से 2013 में 91 और 2014 में 96 मामले सामने आये थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: