रांची 09 अप्रैल, झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण संपन्न हो गया और इस दौरान लगभग 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के लिये कुल 272 मतदान केन्द्रों पर एक लाख नब्बे हजार से अधिक मतदाताओं में से लगभग 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दिन के तीन बजे समाप्त हो गया। सूत्रों ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिये सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए अलग-अलग वीडियो रिकॉर्डिंग टीम भी बनाई गयी थी। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेमलाल मुर्मू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साइमन मरांडी समेत कुल दस उम्मीदवारों का भाग्य आज मतपेटी में बंद हो गया। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और झामुमो के बीच ही माना जा रहा है। इस क्षेत्र से सबसे कम मतों से चुनाव जीतने का रिकाॅर्ड स्टीफन मरांडी के नाम है जबकि सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकाॅर्ड झामुमो के अनिल मुर्मू ने 2014 में 25071 मतो से जीत कर बनाया था। श्री मुर्मू ने 2014 में भाजपा के साइमन मरांडी को हराया था । इस बार श्री मरांडी ने भाजपा से नाता तोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया है। उल्लेखनीय है कि श्री मुर्मू के इस वर्ष निधन हो जाने के कारण इस क्षेत्र में उप चुनाव कराया जा रहा है ।
रविवार, 9 अप्रैल 2017
झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें