ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ संभव है। यूपी चुनाव वाले ईवीएम मशीन का ही प्रयोग इस चुनाव में किया जा रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार जी-जान से लिट्टीपाड़ा सीट के लिये पड़ी है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पूरा सरकारी तंत्र लगा हुआ है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने एक नये षडयंत्र को जन्म दे दिया है। वैलेट पेपर से ही चुनाव सम्पन्न कराए जाने की मांग पार्टी करती है।
अमरेन्द्र सुमन (दुमका), लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सूबे की रघुवर सरकार सहित केन्द्र की मोदी सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस उपचुनाव मंे सरकारी मशनरिज का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है। चुनाव आयोग तक इसकी शिकायत भेजी जा चुकी है। बीजेपी के खिलाफ लगातार निर्वाचन आयोग तक लगातार पहुँच रही शिकायतों के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। निर्वाचन आयोग पर अब खुद ही सवालों के कटघरे में खड़ा है। उप राजधानी, दुमका के खिजुरिया स्थित आवास पर दिन मंगलवार को पत्रकार वार्ता में हेमन्त सोरेन ने उपरोक्त बातें कही। श्री सोरेन ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उन्हीं ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, यूपी विधानचुनाव के दौरान जिसका उपयोग किया गया था। एक मर्तबा उपयोग में लाया गया ईवीएम मशीन 40-50 दिनों के बाद ही दूसरी मर्तबा प्रयोग में लाया जा सकता है। ईवीएम में टेम्परिेंग की बात हमेशा आती रहती है। वैलेट पेपर से ही चुनाव सम्पन्न कराए जाने की मांग करते हुए झामुमों के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने कहा कि ट्रायल पोल का प्रयोग करना चाहिए। यूपी विधानसभा के बाद ईवीएम मशीन को संताल परगना प्रमण्डल के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में लाकर भाजपा ने एक नये षडयंत्र को जन्म दे दिया है। ईवीएम की वजह से यूपी में बदनाम हो रहे भाजपा की सोंची-समझी साजिश के तहत मतदाताओं को भाजपा की ओर आकर्षित किया जा रहा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झामुमों के कार्यकारी अध्यक्ष पुत्र हेमन्त सोरेन ने कहा कि 06 अ्रप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साहेबगंज दौरा, परिसम्पत्तियों व अन्य वस्तुओं का वितरण कार्यक्रम पूरी तरह चुनाव को देखकर किया गया है। ईवीएम के माध्यम से लोकतंत्र का गला नहीं घोंटा जा सके इसी के मद्देनजर इस विषय पर संज्ञान लिया जा रहा है। ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता हथियाने की साजिश बीजेपी वालों ने कर रखी है। श्री सोरेन ने कहा चाहें पीए हों या फिर सीएम, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र झामुमों के कब्जे में थी और रहेगी। इस सीट से पार्टी प्रत्याशी साईमन मराण्डी की सौ फीसदी जीत सुनिश्चित है। श्री सोरेन ने कहा वोटरों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है। ट्राईबल क्षेत्र में नक्सलियों का भय दिखलाकर ग्रामीणों को भाजपा अपने पक्ष में वोट देने के लिये मजबूर कर रही है। तीर-धनूष आदिवासियों का परम्परागत हथियार है। इस राज्य के लिये यह एक अलग पहचान को परिभाषित करता है। भाजपा सरकार द्वारा घर-घर तक अनाज पहुँचाने के कार्यक्रम की शुरुआत वाली बातों पर कमेंट करते हुए हेमन्त सोरेन ने कहा अनाज के साथ-साथ और क्या-क्या चीजें बाँटी जा रही है, यह कहना मुश्किल है। भाजपा इस क्षेत्र में एक असमाजिक तत्व की तरह काम कर रही है। झामुमों चीन की दीवार की तरह खड़ी है। विरोधियों से मुकाबला करने के लिये पार्टी तैयार है। झाविमों की बात करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि झाविमों की करतूतें किसी से छुपी नहीं है। वोट डिविजन के लिये झाविमों ने बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर लिया है। सरसों का भूत इस विधानसभा क्षेत्र में मौजूद है। उन्होनें कहा काॅग्रेस का सहयोग पार्टी को प्राप्त हो रहा है। पूँजीपतियों, मुनाफाखोरों व जमीन के दलालों को राज्य से बाहर खदेड़ देने की जरुरत है। रघुवर सरकार ने पूँजीपतियों/ व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। उन्होनें कहा आदिवासी-मूलवासी अपना हक लेना जानते हैं। मंदिरों-मस्जिदों का इस्तेमाल कर के बीजेपी ने जनता को हमेशा गुमराह किया है। उन्होनें चर्च के साथ बातचीत कर उन्हें रिझाने का काम किया है तो क्या गुनाह किया है ? उन्होनें कहा झामुमों की मांद से लिट्टीपाड़ा सीट छिन लेना कोई बच्चों का खेल नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें