दुमका : आपसी सौहार्द, भाईचारा व शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व के मनाए जाने के निमित्त डीसी ने जारी किये निदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

दुमका : आपसी सौहार्द, भाईचारा व शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व के मनाए जाने के निमित्त डीसी ने जारी किये निदेश

dumka-ramnavmi-law-and-order
अमरेन्द्र सुमन (दुमका), 03 से 5 अप्रैल 2017 तक उप राजधानी दुमका की शराब दुकानें बंद रहेंगी। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दुमका राहुल कुमार सिन्हा व एस पी मयूर पटेल ने रामनवमी व चैती विजयादशमी हर्षोल्लास, सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की शुभकामना के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त बातें कही। डीसी श्री सिन्हा ने कहा कि उत्पाद अधीक्षक, दुमका के आदेश इस संबंध में दिया जा चुका है। रामनवमी पर्व में जुलुस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीसी ने एसडीओ, दुमका को सभी थानों के वायरलेस से 3 से 5 अप्रैल तक प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रत्येक घंटा पर खोलने, सभी चैक-चैराहों पर सीसीटीवी कैमरा द्वारा निगरानी रखने, महत्वपूर्ण स्थलों पर सषस्त्र बल की तैनाती करने एवं जुलुस गुजरने वाले प्रमुख चैक चैराहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, प्रतिबंधित स्थान से जुलुस निकालने पर रोक लगाने, अखाड़ों एवं जुलुस गुजरने वाले प्रमुख स्थानों पर धारा 107, 144 तथा 110 के तहत समुचित कार्रवाई करने, डीजे साउन्ड सिस्टम निर्धारित मापदण्ड के अनुसार बजाने की अनुमति देने के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक दुमका से समन्वय स्थापित कर जुलुस के लिए मार्ग निर्धारण एवं यातायात व्यवस्था सुनिष्चित करने का आदेष दिया है। उपायुक्त राहुल सिन्हा ने  कहा कि संबंधित अधिकारी को जुलुस के दौरान विडियोग्राफी कराने का निदेष दिया।उपायुक्त ने कहा कि इस बार कुल 22 अखाड़ा से जुलुस निकलने वाले है सभी अखाड़ा का रुट लाईन चाट तैयार कर ली गई है। अखाड़ें वाले को चेक लिस्ट उपलब्ध कर दिया गया है एवं सभी अखाड़ा को निदेष दिया गया है कि अपने-अपने भोलेन्टियर का आई कार्ड ससमय उपलब्ध करा दे ताकि विधि व्यवस्था में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई परेषानी न हो। उपायुक्त ने सिविल सर्जन दुमका से भी उक्त दिनों में जिले के सदर अस्पताल एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर विषेष चिकित्सा व्यवस्था एवं सभी आवष्यक दवाओं की आपूर्ति रखने का आदेष दिया है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस ईंधन के साथ तैयार रखने का भी आदेष दिया है। उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दुमका को शहर के सभी मुख्य मार्गों की साफ-सफाई एवं चैक चैराहों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिष्चित करने का आदेष दिया है। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दुमका को जुलुस के दौरान विद्युत आपूर्ति को बंद रखने एवं कार्यक्रम समाप्ति के पष्चात नगर एवं सभी थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आदेष दिया है। उपायुक्त ने अधिष्ठान अग्निषाम पदाधिकारी को जुलुस के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित पानी टंकी के साथ अंग्निषमन दस्ता की प्रतिनियुक्त नियंत्रण कक्ष में सुनिष्चित करने का आदेष दिया है। उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी जुलुस के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए चैक चैराहों पर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक मयुर पटेल ने कहा कि गृहरक्षक बल को अलग-अलग जगहों पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी प्रकार की षिथीलता नही बरती जायेगी। सभी फेसबुक एवं वाटसब गु्रप एडमीन से अनुरोध किया कि किसी आपत्ति जनक मैसेज को फाॅरवर्ड एवं शेयर न करें ताकि विधि व्यवस्थ में किसी प्रकार की अस्थिरता उत्पन्न हो। पुरे भक्ति भाव से रामनवमी के पर्व को मनाये तथा प्रषासन को सहयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं: