मधुबनी/घोघरडीहा। स्थानीय नगर पंचायत के किसनीपटी गांव में रविवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में 30 वर्षीय विवाहिता का शव में फंदे से झुलता पाया गया। फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव निवासी मृतका मुन्नी देवी के पिता लालदेव मंडल को इसकी जानकारी मिली तो उन्होने घटना की सूचना घोघरडीहा थाना पुलिस को दिया। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष सरोज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस बावत मृतका के पिता लालदेव मंडल के बयान पर थाना में यूडी केस संख्या 1/17 दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि मृतका शनिवार अपने मायके से ससुराल लौटकर आयी थी और रविवार को सुबह पति के घर में उसका शव झुलता हुआ मिला। मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री भी है जिसके परवरिश की चिंता नाना लालदेव मंडल के चेहरे पर साफ झलक रही थी। मृतका की शादी दस वर्ष पूर्व किसनीपटी गांव निवासी राकेश मंडल से हुई थी जिसमें दो पुत्र एवं एक पुत्री है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पोस्टर्माटम रिर्पोट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्म हत्या दोनों दृष्टिकोन से अनुसंधान कर रही है। इधर मात्र एक दिन पहले मायके से ससुराल आई मुन्नी देवी की मौत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मायके में विवाहोत्सव जैसे मांगलिक कार्यक्रम से लौटने के बाद दो पुत्र और एक पुत्री का भरापुरा परिवार को छोड़ अचानक आत्महत्या की बात लोगों को गले से नही उतर रहा है। घटना के बाद गांव के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहें है।
रविवार, 23 अप्रैल 2017
मधुबनी : घोघरडीहा के किसनीपटी गांव विवाहिता की संदिग्ध मौत
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें