मुंबई 10 अप्रैल, टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मोना सिंह एक कॉमेडी शो को होस्ट करने जा रही है। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह जल्द ही एक साथ टीवी पर नजर आने वाले हैं। कलर्स चैनल पर एक कॉमेडी शो शुरू होने वाला है जिसे मोना होस्ट करती नजर आएंगी। मोना सिंह कलर्स के ही शो कवच में आखिरी बार नजर आईं थी। कलर्स पर शुरू होने वाले इस शो का नाम 'इंडिया बोले मंच' होगा जिसमें कृष्णा अभिषेक लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे। अभी इस शो में और क्या खास होगा इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। अब देखना ये है कि मोना और कृष्णा की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है।
सोमवार, 10 अप्रैल 2017
कृष्णा अभिषेक के साथ नजर आयेंगी मोना सिंह
Tags
# टीवी
# मनोरंजन
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मनोरंजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें