मधुबनी : भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम : आनंद झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 अप्रैल 2017

मधुबनी : भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम : आनंद झा

nation-first-for-bjp-anand-jha
मधुबनी/अंधराठाढी (मो.आलम) । प्रखंड क्षेत्र स्थानीय कोशी निरिक्षण भवन परिसर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आनंद झा ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के शुरआत से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री झा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पाग और दोपट्टा से उनका अभिनन्दन किया। प्रदेश प्रवक्ता श्री झा ने इस दौरान पार्टी, संगठन, देश विदेश, प्रान्त, पार्टी कार्यकर्त्ता आदि के बारे में पूछे गयी सभी सवालों का बेबाकी से जबाब दिया। आत्मविवश्वास के लबरेज श्री झा ने पार्टी की योजनाओं, भविष्य के कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं आदि के बारे में इत्मीनान से खुलकर बातें की। श्री झा ने कहा भाजपा के लिए राष्ट्र और राष्ट्रीयता प्रथम है। केवल भाजपा ही देश को एक एक ऐसा नेतृत्व दे सकती है जो देश से भय, भूख, अन्याय, अत्यचार, असमानता, असंतोष और अविश्वास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नीति पर चलते हुए देश को विकास की एक नयी ऊंचाई तक ले जाने के लिए संकल्पित है। एक घंटे के लिए निर्धारित ये वार्ता ढाई घंटे तक चलती रही। श्री झा ने महागठबंधन सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए इसे हर मोर्चे पर नाकामयाब बताया। राज्य में सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा पहले लोग राज्य का चारा खाते थे अब मिटटी खाना भी शुरू कर दिया है। श्री झा ने जनवितरण प्रणाली के खिलाफ लगातार आंदोलन चला रहे जेल में बंद मुखिया राजाराम कामत बारे में पूछे जाने पर बताया कि पार्टी उनकी रिहाई के लिए फिर से लड़ाई शुरू करेगी। श्री झा ने कहा प्रशासन जिन लोगों को खुलेआम नहीं निपटा पाती है उनलोगों को क़ानूनी पचड़े में फंसाकर निपटा देती है। महात्मा गांधी और सत्याग्रह की बात करने वाली सरकार गांधी के रास्ते पर चलने वाले लोगों लोगों से अंग्रजो वाले तरीके से निपटती है। इस प्रेस वार्ता में युवा शिशिर कुमार चन्दन, चंद्र कुमार चौधरी, राम गुलाम भंडारी, संजय चौधरी, राजेंद्र मिश्र, रामचंद्र यादव, देवनारायण ठाकुर, मुखिया राजेश कुमार मिश्र, संजय सिंह, रंजन झा, शैलेंद्र मिश्र, श्रीनारायण चौधरी, इंद्रदेव मंडल, तृप्ति मंडल, उपेंद्र राय, परमानन्द झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: