पूनम आजाद कांग्रेस में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

पूनम आजाद कांग्रेस में शामिल

ponam-azad-join-congress
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित सांसद तथा पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद आज कांग्रेस में शामिल हो गयी। सुश्री आजाद कुछ समय पहले भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयीं थी लेकिन आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन की मौजूदगी में वह कांग्रेस शामिल हो गयी। भाजपा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। श्री माकन ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में वह दिल्ली में कांग्रेस के लिए पूर्वांचल और मिथिलांचल की आवाज बनेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: