हजारीबाग में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की अनोखी पहल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

हजारीबाग में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की अनोखी पहल

rmnvmi-jharkhand
हजारीबाग 03 अप्रैल, झारखंड में हजारीबाग जिला प्रशासन ने हजारीबाग की ऐतिहासिक व सुविख्यात रामनवमी के मद्देनजर एक अनोखी पहल करते हुए कल मंगला जुलूस के दिन प्रशासन ने स्वच्छता के जरिये सामाजिक सद्भावना का संदेश देने की योजना बनायी है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के उप जनसंपर्क निदेशक आनन्द ने आज यहां बताया कि इस अभियान के तहत 04 अप्रैल को प्रातः छह बजे से साढ़े आाठ बजे तक पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम लोगों की भी सहभागिता रहेगी। अभियान के तहत पूरे शहर के सभी मार्ग, गली-मुहल्लों की नालियों की सफाई करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी अपने घर के सामने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि हजारीबाग में रामनवमी की ऐतिहासिकता के मद्देनजर अन्य शहरों से लोग यहां रामनवमी उत्सव देखने आते हैं। महापर्व के मौके पर आये अतिथियों को शहर साफ सफाई से परिपूर्ण, परिष्कृत और प्रदूषण मुक्त दिखे ऐसा प्रयास किया जा रहा है ताकि आगंतुक अतिथियों के बीच हजारीबाग जिले के लिए सकारात्मक संदेश जा सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: