रांची 03 अप्रैल, झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुये वर्ष 2016-17 में कुल नौ लाख शौचालयों का निर्माण कराया है। झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने आज यहां बताया कि राज्य में वर्ष 2016-17 के दौरान कुल नौ लाख शौचालयों का निर्माण किया गया, जो वर्ष 2015-16 के मुकाबले तीन गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 तक सभी जिलों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही ग्रामवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी रोजगार सेवकों, प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, मुखिया और पंचायत सेवकों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। मुख्य सचिव ने वर्ष 2017-18 में 2000 पंचायतों को लक्षित करते हुए 15 लाख व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश देते हुये कहा कि ग्राम वार लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्यबल, मैटेरियल तथा वित्त की पूरी कार्ययोजना बनाई जाये ताकि निर्माण के वक्त किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017-18 में राज्य के 12 और जिलों को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रीमती वर्मा को विभाग ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अबतक करीब 12 लाख शौचालय का निर्माण पूरे राज्य में किया जा चुका है तथा करीब 600 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया गया है। रामगढ़ राज्य का पहला खुले में शौच से मुक्त जिला बन गया है। जिले के सभी छह प्रखंडों में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्ष 2016-17 में 77 हजार 701 शौचालय निर्माण का लक्ष्य था, जिसे पूरा किया जा चुका है।
मंगलवार, 4 अप्रैल 2017
झारखंड में हुआ नौ लाख शौचालयों का निर्माण
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें