शाजिया ने अभद्र टिप्पणी करने पर आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया मामला दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

शाजिया ने अभद्र टिप्पणी करने पर आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया मामला दर्ज

sajia-laudge-fir-against-aap-worker
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आज आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया। श्रीमती इल्मी ने यहां मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि आम आदमी पार्टी छोड़ने पर उनके खिलाफ आप के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था उन पर गंदी टिप्‍पणियां करने वाले आप समर्थकों पर मंदिर मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: