त्रिपुरा में विकास के लिए बदली जाये सत्ता: अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 7 मई 2017

त्रिपुरा में विकास के लिए बदली जाये सत्ता: अमित शाह

amit-shah-calls-for-change-of-power-in-tripura-for-development
कुमारघाट (त्रिपुरा) 07 मई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मतदाताओं से त्रिपुरा के विकास के लिए अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आज आग्रह किया। श्री शाह ने यहां पार्टी की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विकास के लिए सत्ता को बदला जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री माणिक सरकार राज्य के विकास के लिए केन्द्र को आवंटित धनराशि का दुरूपयोग कर रहे हैं। केन्द्र की मोदी नीत सरकार ने त्रिपुरा में विभिन्न योजनाओं के लिए अब तक 35 हजार करोड़ रुपये दिये हैं लेकिन इस धनराशि का समुचित ढ़ंग से उपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री सरकार और उनकी पार्टी के कई नेता रोज वैली घोटाले में शामिल हैं लेकिन राज्य सरकार विपक्ष की कई मांगों के बावजूद इस मामले की सीबीअाई जांच नहीं करा रही है। कानून के मुताबिक राज्य सरकार या अदालत को छोड़कर कोई भी सीबीआई जांच शुरू करने के लिए नहीं कह सकता है। उन्होंने कहा कि यदि श्री सरकार इस घोटाले में शामिल नहीं है तो वह इसकी सीबीआई जांच कराने का अनुरोध क्यों नहीं करती।

कोई टिप्पणी नहीं: