मधुबनी : भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 24 मई 2017

मधुबनी : भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक

bjp-worker-meeting-andhrathadi-madhubani
मधुबनी/अंधराठाढी। (मोo आलम अंसारी )    मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा पंचायत में हर बूथ की मजबूती और पार्टी को मजबूत करना था।  बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिशंकर राय ने की। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। बूथ मजबूती को लेकर हर पंचायत से एक एक सशक्त कार्यकर्त्ता का चयन किया गया। ये पार्टी संगठन और स्थानीय कार्यकर्त्ता के बीच संवाद सेतु की भूमिका निभाएंगे। मंडल संयोजक प्रो गीतानाथ झा ने कहा ये सभी कार्यकर्त्ता हर पंचायत में 15 दिन प्रवास कर बूथ की स्थिति, यहाँ बूथ कमिटी की वर्तमान हालात और अपने संगठन की मजबूती की समीक्षा करेंगे।  बैठक में राजनगर विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रफुल्ल कुमार मिश्र भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की  कार्यकर्त्ता अपने गीले शिकवे को भुल पार्टी की मजबूती मे जुट जायें। उन्होने कहा केवल बीजेपी ही देश को एक एक नया भविष्य दे सकती है। लालू और नीतीश बिहार मे फिर से जंगलराज कायम करना चाहते हैं। मगर अब हमे अभी से एक नये बिहार के निर्माण के जुट जाना होगा।   


मंडल अध्यक्ष हरिशंकर राय ने कहा कि कार्यकर्त्ता केंद्र सरकार के शानदार तीन साल के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते है। हमें केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचने के लिए जी जान से जुट जाना होगा। उज्ज्वला योजना, स्वच्छ्ता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कौशल विकास योजना आदि योजनाओं ने सुदूर गांव तक के महिलाओं और युवाओं के सपने पूरे किये है। बैठक में कार्यकर्ताओं से जोर शोर से तीन शानदार साल समारोह की तैयारी किए जाने की अपील की गयी। मौके पर वरिष्ठ भाजपाई डॉ रतीश झा रमन, रामचंद्र यादव, जैनेन्द्र झा बबलू, मंडल महामंत्री देवचन्द्र चौधरी और रंजन झा, तारानंद झा, मिडिया प्रभारी संजय सिंह, देवनारायण ठाकुर, मनोज कुमार गुप्ता, श्रीनारायण चौधरी, युवा तुर्क शैलेंद्र मिश्र, चंद्रनारायन चौधरी, राजीव झा, रामचंद्र राम, राजू राम, वीर यादव, सुरेंद्र मंडल, सत्तो मंडल, विकास चंद्र झा, कृष्णमुरारी झा, सुभाष चंद्र चौधरी, विजय राम, बालमुकुंद झा, रामशंकर झा, ऋषि झा, रामनारायण मंडल, कृष्णदेव पासवान,सहित अन्य भाजपा नेता और सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: