मधुबनी/अंधराठाढ़ी। राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोइया फ्रंट के द्वारा प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। ये जानकारी प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार राम ने दी। उन्होंने बताया कि इस महीने की 21 और 28 तारीख को प्रखंड परिसर में एक आमसभा सह सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व उत्तर बिहार प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव करेंगे। प्रस्तावित आम सभा की अध्यक्षता मधुबनी जिलाध्यक्ष सुश्री जूली देवी ने करेंगी। इस आम सभा सह सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगो को सपने साथ जोड़ना है। बताते चले की रसोइयों का मानदेय दस हज़ार रुपया महीना करने, 10 की बजाय 12 महीने का मानदेय, पांच लाख का जीवन बीमा, रसोइयों का स्थायीकरण, धुँआ रहित चूल्हा, एमडीएम योजना का ठेकेदारी से रोकना आदि मांगो को लेकर संघ लगातार धरना प्रदर्शन और अभियान चला रहा है।s
शनिवार, 20 मई 2017

मधुबनी : राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोइया फ्रंट का सदस्यता अभियान
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें