मधुबनी/अंधराठाढ़ी। (मोo आलम) मंगलवार की अहले सुबह ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गयी। घटना प्रखंड के ठाढ़ी गांव वार्ड न 14 की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नीरज पिता देबू राय अपने घर में अपने दो भाइयों अभिषेक और सूरज के साथ जमीन पर सोया हुआ था। अहले सुबह करीब 5 बजे के आसपास उनके आँगन में तेज आवाज के ठनका गिरा और घर में सोये तीनो भाई उसकी चपेट में आ गए। ठनके की चपेट में आने से 14 वर्षीय नीरज की तुरंत ही मौके पर मौत हो गयी और उसके दोनों छोटे भाई भी घायल हो गए। प्राथमिक इलाज़ के बाद दोनों घायल बच्चो की हालत अब स्थिर है। बताते चले की मृतक नीरज काफी गरीब परिवार से है। उसके इस तरह चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है। सुबह सुबह हुई इस कारुणिक घटना से पुरे गांव में गम का माहौल है। मृतक की माँ का रो रो के बुरा हाल हो गया है।स्थानीय मुखिया महेंद्र राय, सरपंच रामलोचन साहू, सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध झा, छोटू राय, धर्मेंद्र राय, जनप्रतिनिधि राम परिक्षण ठाकुर आदि सभी ने प्रशासन से पीड़ित परिबार की हर संभव मदद करने गुजारिश की है। हालाँकि खबर लिखे जाने तक कोई भी सरकारी मुलाजिम मौके वारदात पर नहीं पहुंचा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें