सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 12 मई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 12 मई 2017

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 12 मई

राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार 2016 हेतु  आवेदन 15 मई तक आमंत्रित

sehore map
राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार 2016 हेतु सृजनात्मक गतिविधियों के 16 विषयों में 10 से 16 वर्ष आयु समूह के बच्चों को जिला स्तर से नामित किया जाएगा। इच्छुक बच्चे 15 मई,2017 तक कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी में कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।नामित बच्चों की राज्य स्तरीय चयन परीक्षा 29 जुलाई एवं 30 जुलाई 2017 को जवाहर बाल भवन भोपाल में आयोजित की जाएगी। राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार में चयनित बच्चों को 10 हजार रूपए एवं 5 हजार राज्य स्तरीय बाल प्रतिभा सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार 2016 हेतु शिवपुरी जिले से 16 विधाओं तबला, वाद्ययंत्र, संगीत, नृत्य, कंठ संगीत, थियेटर, कठपुतली, दृश्य कलाये-डिजायनिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, चित्रकला, शिल्पकला, विज्ञान के मॉडल बनाना, वैज्ञानिक प्रश्न समाधान, विज्ञान परियोजना, वैज्ञानिक नवप्रवर्तन, कविता, कहानी, गद्य, संवाद एवं नाटक में बच्चों को नामित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।


कोई टिप्पणी नहीं: