मुख्यमंत्री जी ने अपने फार्म हाउस का जायजा लिया, कृषि क्षेत्र में नवीन प्रयोग कर, किसानों को बता रहा हूॅं
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान शुक्रवार की सायंकाल विदिशा आए और उन्होंने अपने बैसनगर में स्थित फार्म हाउस में लगी उद्यानिकी फसलों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री जी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और पुत्र कुणाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं स्वंय कृषि क्षेत्र में नवीन प्रयोग कर रहा हूं। जिसकी सलाह प्रदेश के सभी किसान भाईयों को देने का प्रयास भी कर रहा हूं। उन्होंने परम्परागत कृषि के जगह आधुनिक कृषि करने की अपील मीडिया के माध्यम से किसानबंधुओं से की।मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि किसान भाई उद्यानिकी फसलों के साथ-साथ पशुपालन डेयरी व्यवसाय की ओर भी अग्रसर हो। उन्होंने खेत की मेढो पर फलदार पौधे लगाने की सलाह दी। मुख्यमंत्री श्री चैहान के द्वारा अपने फार्म हाउस में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहले मैं स्वंय प्रयोग करता हूं उसके बाद उन नई विधियों की जानकारी किसानों को देता हूं। उन्होंने फूलों की खेती, मधुमक्खीपालन से होने वाले मुनाफो पर भी प्रकाश डाला।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें