विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 19 मई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 मई 2017

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर 19 मई

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई

vidisha news
आतंकवाद विरोधी शपथ कार्यक्रम कलेक्टेªट प्रागंण में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया था। कलेक्टर श्री अनिल सुचारी ने अधिकारी, कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। उन्होंने आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली जाने वाली शपथ का वाचन किया जिसे अन्य ने दोहराया।  कलेक्टेªट प्रागंण में नीम पेड़ के तले हुए शपथ कार्यक्रम में वन संरक्षक श्री रविन्द्र सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्री एचपी वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चैहान, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर श्री एके मांझी के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव श्री संजय कुमार द्वारा आयोजन के संबंध मंे जारी दिशा निर्देश में उल्लेख है कि 21 मई को रविवार को रविवार और 20 मई को तृतीय शनिवार का अवकाश होने के कारण शपथ कार्यक्रम 19 मई को शासकीय कार्यालयों में आयोजित किया जाए। 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत कमाख्या के लिए आज रवाना होंगे

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के तीर्थ यात्री कमाख्या (गुवाहाटी असम) के लिए 20 मई को स्पेशल टेªन से 155 तीर्थ यात्री रवाना होंगे। तीर्थ यात्रीगण 25 मई को वापिस आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: