मधुबनी/अंधराठाढी।(मोo आलम ) प्रखंड मुख्यालय स्थित कोशी निरीक्षण भवन में रविवार को वार्ड सदस्य संघ की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोo आलम ने की। बैठक को संबोधित करते हुये मोo आलम ने कहा कि प्रखंड के वार्ड सदस्यों को मुखिया और बीडीओ के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। जन प्रतिनिधि होने के बाबजूद वार्ड सदस्यों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। विचोलिया के द्वारा पंचायत में घुम घुम कर जनता को परेसान किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा अगर वार्ड सदस्यों को सम्मान नहीं मिला तो संघ के द्वारा वार्ड सदस्यों के सम्मान के लिये आंदोलन किया जायगा। संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश ठाकूर ने कहा महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार नहीं हो रहा है। वार्ड सदस्यों के संबैधानिक अधिकारो को हम लोगो तक पहुचने नहीं दिया जा रहा है। प्रखंड में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। गरीबो को समर्पित प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी धांधली हो रही हैं। सम्बंधित पदाधिकारी को सुचना देने पर भी वो गौण बैठे हुये हैं। संतोष, संजीत सहित सभी वक्ताओं ने कहा एकस्वर में कहा कि हमलोगो को एक जुट होना होगा तभी हमलोग अपना अधिकार और सम्मान हासिल कर सकते है। बैठक में प्रखंड कार्यकरणी सदस्य रामधनी देवी, ओम प्रकाश, लजीना खातून, इंदु देवी, विशेश्वर यादव, अशोक कामत, रमेश कुमार, राजेंद्र राम, जगदेव यादव, सहाती देवी, शुकदेव राम, तिलाय कामत, ललित कुमार आदि मौजूद थे।
रविवार, 7 मई 2017
मधुबनी : वार्ड महासंघ की बैठक
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें