दुमका : मनोरंजन प्रसाद सिन्हा बने सिकामु के नए कुलपति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 मई 2017

दुमका : मनोरंजन प्रसाद सिन्हा बने सिकामु के नए कुलपति

manoj-sinha-vc-vinoba-bhave-university
विनोबा भावे विवि, हजारीबाग के प्रति कुलपति  मनोरंजन प्रसाद  सिन्हा  को बनाया गया है  सिदो-कान्हु  मुर्मू  विश्वविद्यालय का  नया कुलपति । प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा दुमका पहुंचकर शीघ्र ही लेंगे अपना प्रभार । डा सिन्हा ने बताया कि वह मूल रूप से प्राणी विज्ञान के विश्वविद्यालय प्रोफेसर रहे और जूलोजी विभाग में अध्यापन का काम किया है। उन्होंने हजारीबाग के संत काॅलम्बस काॅलेज से प्राणी विज्ञान में 1976 में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने 1980 में रांची विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी से प्राणी विज्ञान में एमएससी किया जिसमें स्पेलाइजेशन इनवाइमेंटल बायोलाॅजी रहा है। रांची विश्वविद्यालय से एक्वाटिक आर्गेनिक पाॅल्यूसन विषय विद्यावाचस्पति की उपाधि हासिल किया है। उनके अंदर 25 शोद्यार्थी ने शोध किया है और पीएडी किया है। 5 एम.फिल और 200 से अधिक शोध प्रपत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्टीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है। 20 से अधिक आॅर्टिकल और 9 किताबें भी उन्होंने लिखा है।

कोई टिप्पणी नहीं: