दार्जिलिंग 16 जून, पश्चिम बंगाल में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) प्रमुख विमल गुरुंग के कार्यालय में कल पैरा-मिलिट्री बलों के छापे की कार्रवाई के विरोध में जीजेएम समर्थकों ने आज दूसरे दिन भी सरकारी संपत्तियों को आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दिया। इस बीच कानून एवं व्यवस्था पर नियंत्रण के मद्देनजर केंद्र से भेजे गये 400 और पैरा-मिलिट्री बल के जवान दार्जिलिंग पहुंच गये हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने सात और आईपीएस अधिकारियों को यहां तैनात किया है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक गोरखालैंड समर्थकों ने पुलिस कर्मियों पर हमले के बाद दो सरकारी बसों, मीडिया के एक वाहन , एक पुलिस चौकी तथा एक सरकारी कार्यालय में आग लगा दी। इससे पहले कल प्रदर्शनकारियों ने मिरिक में दो पंचायत कार्यालय, लोधामा में बिजली स्टेशन, कलिम्पोंग में तारखोला के समीप वन विभाग के कार्यालय तथा दो अन्य जगहों पर आग लगा दी थी। सेना की छह और पैरा-मिलिट्री बल की 10 टुकड़ियाें के साथ ही राज्य के सशस्त्र बलों की तैनाती के बावजूद यहां माहौल अशांत और तनावपूर्ण है तथा आगजनी की घटनायें बढ़ रही है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों के प्रति नरम रूख अख्तियार करने से साफ इंकार किया है तथा दार्जिलिंग में चार आईपीएस अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद सात और आईपीएस अधिकारियों को यहां तैनात किया है।
शनिवार, 17 जून 2017
गोरखालैंड आंदोलन तेज, आगजनी की घटनायें बढ़ी, अतिरिक्त बल तैनात
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें