जकार्ता, 16 जून, भारत के एच एस प्रणय ने उलटफेर का सिलसिला जारी रखते हुये शुक्रवार को आठवीं सीड चीन के चेन लोंग को 21-18 16-21 21-19 से शिकस्त देकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रणय के साथ किदाम्बी श्रीकांत भी सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। श्रीकांत ने चीनी ताइपे के जू वेई वांग को 21-15 21-14 से पराजित किया। प्रणय ने अपना मुकाबला एक घंटे 15 मिनट के संघर्ष में जीता जबकि श्रीकांत ने अपना मैच मात्र 37 मिनट में निपटा दिया। गैर वरीय प्रणय ने पिछले राउंड में विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीय मलेशिया के ली चोंग वेई को धूल चटाई थी और क्वार्टरफाइनल में उन्होंने आठवीं रैंकिंग के चेन लोंग का शिकार कर लिया। विश्व रैंकिंग में 25वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय का इससे पहले चेन लोंग के खिलाफ 0-3 का रिकार्ड था लेकिन अब उन्होंने इस दिग्गज चीनी खिलाड़ी के खिलाफ करियर की पहली जीत हासिल कर ली।
शनिवार, 17 जून 2017
प्रणय अौर श्रीकांत सेमीफाइनल में
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें