अलेक्जेंड्रिया, वाशिंगटन, 14 जून, अमेरिका के वाशिंगटन में बास्केट बॉल के एक अभ्यास मैच के दौरान एक बंदूकधारी ने रिपब्लिकन सांसदों पर गोलियां चलाई जिसमें कई वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद स्टीव स्कैलिस समेत कई सदस्य घायल हो गये हैं। अलेक्जेंड्रिया के पुलिस प्रमुख माइकल ब्राउन ने पत्रकारों को बताया कि घटनास्थल से पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री स्कैलिस के कार्यालय की ओर कहा गया है कि उनकी हालत स्थिर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा कि इस गोलीबारी में श्री स्कैलिस गंभीर रूप से घायल हो गये हैं लेकिन उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। अलबामा से सांसद मो ब्रूक्स ने सीएनएन से कहा कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स मैजुरिटी विप स्टीव स्कैलिस और उनके सहयोगियों को गोली लगी है। इस गोलीबारी में पांच लोगों को गोली लगी है।
गुरुवार, 15 जून 2017
अमेरिका में सांसदों पर गोलीबारी, कई घायल
Tags
# अपराध
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें