मुंबई 10 जुलाई, बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बतायी है। हाल के समय में कैटरीना की फैंटम, फितूर और बार-बार देखो जैसी फिल्में फ्लॉप हुयी है। कैटरीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में व्यस्त है। कैटरीना ने अपनी लगातार असफल हुई फिल्मों पर बात करते हुए कहा कि जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह है, उन दिनों उनका परेशान रहना और ध्यान न देना। कैटरीना ने कहा, “ मैं मानती हूं, मेरी कुछ बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, उन दिनों मेरा ध्यान फिल्मों से हट कर कहीं और जा चुका था। उन फिल्मों को मैं अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पायी थी। उस समय की गई उन बड़ी गलतियों को मैंने अब पूरी तरह सुधार लिया है, जिसके बाद जग्गा जासूस में मैंने पूरी मेहनत की है, इसके आगे तो जनता ही बताएगी कि यह फिल्म कैसी है।
सोमवार, 10 जुलाई 2017
कैटरीना ने फिल्में फ्लॉप होने की वजह बतायी
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें