पटना 06 जुलाई, जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी मोर्चे पर विफल करार देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। श्री यादव ने आज यहां पार्टी की प्रदेश स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-दूसरे को डराकर राज्य में महागठबंधन की सरकार चला रहे हैं। इस सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। सत्ता संरक्षित अपराधी सरकार चला रहे हैं। दोनों भाइयों ने सत्ता, कुर्सी और वोट के लिए 12 करोड़ लोगों की जिदंगी तबाह कर दी है। सांसद ने कहा कि सुशासन, सात निश्चय और शराबबंदी सभी फेल हो गये हैं। सरकार पर से लोगों का विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि कमजोर, अपमानित और भय के वातावरण में जीने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य को अधिकार दे, लेकिन मुखिया के अधिकारों की कटौती को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। श्री यादव ने श्री कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बेईमान और बेनामी संपत्ति अर्जित करने वालों को बचा रहे हैं। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि राजद अध्यक्ष ने कोई अपराध नहीं किया है तो उन्हें कानून से नहीं डरना चाहिए। जेल जाने का भय उनके अंदर नहीं होना चाहिए। श्री यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सिर्फ दलितों को अपमानित किया है। वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान ही बड़ी संख्या में राजद, जनता दल यूनाईटेड (जदयू), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पार्टी (लो) की सदस्यता ग्रहण की।
गुरुवार, 6 जुलाई 2017
बिहार सरकार सभी मोर्चे पर विफल, इस्तीफा दें नीतीश : पप्पू
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें