लखनऊ 10 जुलाई, उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में पुलिस उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मूल रुप से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज इलाके के रहने वाले 32 वर्षीय श्री पाण्डेय फैजाबाद कैण्ट थाने में तैनात थे । उनकी पत्नी कांस्टबेल प्रतिम दुबे यहां गाजीपुर थाने में तैनात है । श्री राहुल ने इन्दिरानगर स्थित आवास पर कल देर रात खुद को गोल मार ली । गंभीर हालत में श्री पाण्डेय को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्ट्ररों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है । घटना की सूचना पर पुलिस के बडे अधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
सोमवार, 10 जुलाई 2017
लखनऊ में पुलिस उपनिरीक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें