क्रांस मोंटाना/स्विटजरलैंड, 07 जुलाई, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने आज कहा कि साइप्रस में चार दशक से जारी संघर्ष को हल करने के लिए हो रही वार्ता बिना किसी के समझौते के समाप्त हो गया। श्री गुटेरस ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा 'मुझे आपको यह बताते हुए बहुत अफसोस है कि सभी प्रतिनिधिमंडलों और विभिन्न दलों की बहुत मजबूत प्रतिबद्धता और वचनवद्धता के बावजूद साइप्रस वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गया।' श्री गुटेरस ने ग्रीक और तुर्की साइप्रस को एक करने के लिए एक समझौते की कोशिश करने के लिए यहां आये थे। इसके अलावा अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेन्स ने फोन कर दोनों दलों नेताओं से बात की थी तथा इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि भूमध्य सागर के पूर्वी द्वीप साइप्रस का विवाद 1974 से चल रहा है। उस समय ग्रीक के समर्थक नेताओं ने साइप्रस में तख्तापलट की कोशिश की तो तुर्की की सेना ने आक्रमण कर दिया था। इसके बाद देश के दो टुकड़े हो गए, तब से यह विवाद लगातार जारी है।
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017
साइप्रस वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें