अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। रविवार को प्रखंड जनता दल (यू) की एक बैठक कोसी योजना निरीक्षण भवन परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजित महतो ने की। बैठक में प्रत्येक पंचायत में 25 क्रियाशील सदस्य बनाने, सरकार के कामो का प्रचार प्रसार करने और संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में राजद के साथ हुए बेमेल गठबंधन को तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। श्री महतो ने पार्टी संगठन को मजबूत करने का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सोच और सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और कामो को कार्यकर्ता हर पंचायत, हर गांव तक पहुंचाए। लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुक करें। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ बिकाऊ महतो सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन के बाद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के नए रस्ते पर अग्रसर होगा। श्री कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं और गरीबो के लिए चलायी जा रही योजनाऐं एतिहासिक हैं। शराबबंदी ने बिहार की दशा और दिशा बदल दी है। बैठक में रविन्द्र कुमार चौधरी, राजेश्वर मिश्र, कृष्णमोहन, कुमरलाल मिश्र, गोपाल ठाकुर, युगेश्वर पंडित, संतोष चौधरी, राम उद्गार महतो, जिबछ भारती, देव प्रसाद महतो, मो शब्बीर, मो रजाउद्दीन, उपेंद्र पासवान, उमाकांत पोद्दार, रामबहादुर मंडल, शिव कुमार सहित सभी नेता और दर्ज़नो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
सोमवार, 7 अगस्त 2017
मधुबनी : प्रखंड जनता दल (यू) की एक बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें