स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्डवासियों को दी शुभकामनाएँ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 अगस्त 2017

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्डवासियों को दी शुभकामनाएँ

draupdi-murmu-congratulate-state
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इन्डोर स्टेडियम, दुमका में स्ववतंत्रता दिवस 2017 की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर समस्त झारखण्डवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पारम्परिक स्वागत गीत/नृत्य के साथ राज्यपाल का स्वागत $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका की छात्राओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दुमका जिला झारखण्ड कला केन्द्र, दुमका; कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरैयाहाट; रिव्यूलेषन नेषन वाईड इन्टरटेनमेंट, रांची; डिसेन्ट चिल्ड्रेन एकेडमी, दुमका; होली चाईल्ड विद्यालय, दुमका; एकलव्य आवासीय माॅडल विद्यालय, काठीजोरिया; कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रामगढ़; कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जरमुण्डी; कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानेष्वर; किड्स गार्डेन, दुमका; कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गोपीकान्दर; अनुसुचित जनजाति आवासीय विद्यालय, कड़हरबील; सिदो कान्हु उच्च विद्यालय, दुमका; नटराज डान्स एकेडमी, दुमका; संत तेरेसा विद्यालय, दुमका; सेक्रेट हर्ट विद्यालय, दुमका ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: