मधुबनी : गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 अगस्त 2017

मधुबनी : गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष

ganesha-puja-madhubani
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। प्रखंड परिक्षेत्र में शुक्रवार से गणेश पूजनोत्सव शुरू हो गयी है । धकजरी ,ननौर ,अंधराठाढी, नवटोली पस्टन आदि गाँवो में मूर्ति बैठाकर गणेश पूजा की जाती है।पूजन स्थल से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी । ननौर गाव स्थित गणेश पूजनोत्सव का उद्घाटन जिला पार्षद संजय यादव ने किया । विगत दस वर्षो से यहाँ धूम धाम से गणेश पूजा होती है। ननौर में 251 महिलाओ एवं कुमारी कन्याओ ने कलश शोभायात्रा में शामिल हुई थी। आज से पांच दिनी गणेश पूजनोत्सव शुरू होते ही पुरे भक्तिमयी बातावरण में तब्दील हो गया है।पूजन स्थल परिसर में पांच दिनी मेला  भी लगता है।स्थलों पर भव्य पंडाल आदि बनाये गये है। श्रद्धालुओ और दर्शनार्थियों के लिए बिभिन्न तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजन के लिए झुला आदि की भी व्यवस्था की गयी है।गणेश पूजा को लेकर बाजार में खरीददारी बढ़ गयी है |श्रद्धालु कपड़े माला फल मिठाई आदि की जमकर खरीददारी कर रहे है | जाहिर है कि इनचीजो की किमत भी बढ़ गयी है | आज दिन में गणेश पूजा के कलश की स्थापना हुई  है तो रात में महिलाये चौठ चन्द का अर्ध देगी  और चाँद की पूजा करेगी | 

कोई टिप्पणी नहीं: