डेरा प्रमुख राम रहीम को 10 साल की सजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 अगस्त 2017

डेरा प्रमुख राम रहीम को 10 साल की सजा

ram-rahim-10-yers-prisionment
रोहतक,28 अगस्त, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराये गये डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज 10 वर्ष की सजा सुनायी। डेरा प्रमुख को वर्ष 2002 के बलात्कार के मामले में यह सजा सुनायी गयी। चंडीगढ के निकट पंचकूला में सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक में सुनारिया जेल में बनाये गये विशेष अदालत कक्ष में 50 वर्षीय गुरमीत को यह सजा सुनायी। गत शुक्रवार को इस मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद से गुरमीत इसी जेल में बंद है। न्यायाधीश को चंडीगढ़ से एक हेलीकॉप्टर से रोहतक लाया गया था और रोहतक के बाहरी इलाके में जेल के निकट बनाये गये एक हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरा था। गत शुक्रवार को गुरमीत को दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा में हुई हिंसा में 38 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं: