हाजीपुर 11 सितम्बर, बिहार में वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में आज तड़के सशस्त्र डकैतों ने एक फर्नीचर व्यवसायी के घर डाका डालकर करीब पचास लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के हस्तारगंज मुहल्ला निवासी और फर्नीचर व्यवसायी बैजू राय के घर देर रात करीब पांच की संख्या में आये अपराधी पास के ही एक निमार्णाधीण मकान के सहारे प्रवेश कर गये। घर के अंदर पहुंचते ही अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इस दौरान प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने कई लोगों के साथ मारपीट भी की। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अपराधियों में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, कीमती कपड़े समेत करीब पचास लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली और फरार हो गये। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामले में छानबीन की जा रही है।
मंगलवार, 12 सितंबर 2017
बिहार में वैशाली में फर्नीचर व्यवसायी से पचास लाख की लूट
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें