मधुबनी : महिला पत्रकार गौरी लंकेश के हत्या के विरोध में कैंडल मार्च ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

मधुबनी : महिला पत्रकार गौरी लंकेश के हत्या के विरोध में कैंडल मार्च !


candel-march-for-gauri-lankesh-in-madhubaniमधुबनी: कर्नाटक की महिला पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने विरोध में मधुबनी जिले के सभी पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में शहर के थाना चौक से लेकर स्टेशन चौक तक कैंडल मार्च निकाला, साथ ही शोक सभा आयोजन कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित किया. मधुबनी के पत्रकारों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि पत्रकारों पर हो रहे हमले और को रोकने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून अविलम्ब लागु किया जाय. कैंडल मार्च मे अखलाख सिद्दीकी, अभिजित कुमार, डॉ आशुतोष सिन्हा, रामशरण साह, मो करिमुल्लाह, आकिल हुसैन, फिरोज आलम, हेमंत सिंह, अभिषेक झा, मोo नेहाल,अबुबकर सिद्दीकी, राजेश रंजन शशि, मुकेश पंजियार सहित अन्य कई पत्रकारों और समाजसेवी ने भाग लिया,साथ ही पत्रकारों ने कहा कि गौरी लंकेश के कातिलों को 24 घंटे के अंदर सलाखों के पीछे भेजे और गौरी लंकेश के परिवार को सरकारी मुआवजा और सरकारी नौकरी देकर उसके परिवार के साथ न्याय किया करे!

कोई टिप्पणी नहीं: