मधुबनी : सैकड़ो लोगों ने नानौर चौक पर कैंडिल मार्च निकालकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 सितंबर 2017

मधुबनी : सैकड़ो लोगों ने नानौर चौक पर कैंडिल मार्च निकालकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।

candel-march-for-pradyuman-madhubani
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेश्नल स्कूल में हुई प्रद्युम्न का असर प्रखंड में भी दिखहत्याकांडने लगा है। जगह जगह इसके विरोध में कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जहां स्कूलों के बच्चे इस हत्याकांड से मर्माहत हैं वहीं यहां का समाज इस हत्या को लेकर सदमे में है। भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ो लोगों ने नानौर चौक पर कैंडिल मार्च निकालकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।  कैंडिल मार्च ननौर चौक से शुरू होकर लूटन झा महाविद्यालय होते हुए हाइ स्कूल नानौर पर जाकर समाप्त हो गया। इस कैंडिल मार्च में राजाराम कामत, उमेश यादव, राजेश पासवान, लल्लू झा, गुलाब चंद्र, राजदेव प्रसाद, सतीश मिश्रा, राजा चौधरी, बैद्यनाथ यादव, अशोक कुमार, पिंटू यादव, पंकज झा, अजित कुमार, गौतम कुमार, चंदन, रौनक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: