देश की समृद्धि के लिए उत्तर प्रदेश का विकास जरुरी : कोविंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

देश की समृद्धि के लिए उत्तर प्रदेश का विकास जरुरी : कोविंद

development-of-up-must-for-india-s-growth--kovind
लखनऊ 14 सितम्बर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की समृद्धि के लिए उत्तर प्रदेश के विकास को जरुरी बताते हुए कहा है कि सर्वाधिक आबादी वाले इस राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है, राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार यहां आये श्री कोविंद ने आज यहां आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति के बिना देश विकसित नहीं हो सकता, राज्य को कई चीजें विरासत में मिली है, ऐसा अन्य प्रदेशों में नहीं है, देश में सबसे अधिक कृषि योग्य भूमि उत्तर प्रदेश में है, देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण इस प्रदेश की प्रगति जरूरी है। श्री कोविंद ने कहा कि विकसित राज्यों में ऐसी भूमि नहीं है जैसी उत्तर प्रदेश में है। यहां की धरती को विरासत और समृद्धि का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि प्रयाग में महाकुंभ होता है। देश विदेश से लोग यहां आते है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संभालना आसान काम नहीं है। यह आस्था का मामला है। दुनिया के सात आश्चर्यों में एक उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के रुप में स्थित है।

कोई टिप्पणी नहीं: